बक्सर खबर : पटना से मुगलसराय की तरफ जा रही 14142 लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस पर पथराव किया गया। यह घटना बिहटा स्टेशन के पास रविवार को घटी। किसने और क्यूं पत्थर मारा। इसका जवाब रेल पुलिस के पास नहीं है। दुर्घटना में जमिरुद्दिन घायल हो गए। उनके सर में गहरी चोट आयी थी। इसकी सूचना दानापुर कंट्रोल ने बक्सर को दी। इस वजह से ट्रेन यहां सत्रह मिनट लेट पहुंची। दोपहर 1: 12 में जब यहां गाड़ी आयी तो डाक्टरों की टीम ने यात्री का उपचार प्रारंभ किया। जिमरुद्दिन को गंभीर चोट आयी थी। उपचार के क्रम में आधे घंटे तक गाड़ी को रोककर रखा गया। स्टेशन प्रबंधक एम के पांडेय ने बताया कंट्रोल की सूचना पर डाक्टर को पहले ही बुला लिया गया था। घायल यात्री को कहां जाना था। इसकी जानकारी वे नहीं दे सके। वहीं रेल थानाध्यक्ष ने कहा यह घटना हमारे यहां की नहीं है। इसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी है।

































































































