-मंच पर नजर आए तीन प्रत्याशी, आनंद, राहुल व हुलास पांडेय
बक्सर खबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा। बक्सर विश्वामित्र जी की पुण्य भूमि है। भगवान राम से इसका संबंध है। जल्द ही यह लखनऊ और अयोध्या से जुड़ेगा। पूर्वांचल जो सिर्फ यूपी में था, अब बक्सर से जुड़ने के लिए आगे बढ़ रहा है। इसके बनने से बक्सर सीधे लखनउ व अयोध्या से जुड़ जाएगा। उन्होंने कहा दयाशंकर सिंह जो यूपी के परिवहन मंत्री हैं। उनका विशेष जोर है। लखनउ से बिहार तक परिवहन विभाग की बस चले।
वह काम पूरा हो गया है। हमारा आपका पुराना रिश्ता है। उन्होंने बताया तीस वर्ष पहले में अपने गुरू त्रिलोकी नाथ जी महाराज के साथ यहां पूज्य नाथ बाबा जी के मंदिर में स्थापना के मौके पर आया था। आज लंबे समय बाद यहां आना हुआ है। बहुत बदलाव हुआ है। प्रदेश की एनडीए सरकार जो वह सब कुछ करने का प्रयास किया है। जिससे इस क्षेत्र का विकास हो सके। आने वाले समय में इसका और विकास होगा।

जरूरी है आप आनंद जैसे तेज तर्रार युवा का साथ दें। जो यहां के युवाओं को नई दिशा दे सके। हमारे साथ डुमरांव के प्रत्याशी राहुल सिंह हैं। और ब्रह्मपुर के उम्मीदवार हुलास पांडेय। इन सभी को आप सभी अपना स्नेह दें। जिससे बिहार में मजबूत सरकार बने। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप राय, जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन, जदयू अध्यक्ष अशोक सिंह, लोजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, रालोमों के जिलाध्यक्ष विन्ध्याचल कुशवाहा, हम के बलराम सिंह आदि उपस्थित रहे।


































































































