-पुलिस ने शिनाख्त के बाद परिजनों को दी सूचना
बक्सर खबर। नहर में बहते शव को लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव जहां देखा गया। उससे कुछ दूरी पर ही सिकरौल थाना है। टीम मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकाला गया। आस-पास के थानों से संपर्क हुआ। कुछ घंटे बाद तस्वीर के आधार पर पता चला। मृत युवक का नाम हरिमुनीराम सिंह है। वह पड़ोसी जिला रोहतास के थाना दिनारा ग्राम बेनसागर का निवासी है। वह शुक्रवार से ही वह लापता था। परिजनों ने इसकी सूचना दिनारा थाना को दे रखी थी।
जैसे ही तस्दीक के लिए सिकरौल थाने तस्वीर वहां भेजी। उसकी पहचान हो गई। ग्रामीण सूत्रों ने बताया शनिवार की दोपहर शव सिकरौल बड़ी नहर में बहता हुआ पुल के पास आकर ठहर गया। लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। इस संबंध में पूछने पर सिकरौल के थानाध्यक्ष ने बताया पहचान के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। परिजनों को सूचना दी गई है। वे स्वयं यहां आकर मृतक की पहचान करेंगे। उसके उपरांत शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।
































































































