बक्सर से ही शुरू हुआ था आतंकवाद का सफाया, अब भ्रष्टाचार-नक्सलवाद मिटाने की बारी: योगी 

0
766

बिहार में डबल इंजन की सरकार बनी तो अपराधियों का टिकट यमलोक का कटेगा                                        बक्सर खबर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को शहर के आईटीआई मैदान में हुई विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बक्सर महर्षि विश्वामित्र की तपोभूमि है, जहां भगवान राम और लक्ष्मण ने सबसे पहले आतंकवाद का सफाया किया था। उन्होंने कहा कि ताड़का, मारीच और सुबाहू का वध इसी धरती पर हुआ था। आज इन राक्षसों का रूप बदल गया है अब ये भ्रष्टाचार, नक्सलवाद और आतंकवाद के रूप में फैले हुए हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि अब समय आ गया है, फिर से इन बुराइयों का अंत करने का।

योगी ने कांग्रेस और राजद पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस भगवान राम के स्वरूप को नहीं मानती और राजद ने रामरथ यात्रा को रोक दिया था। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है और अयोध्या अब विश्व मानचित्र पर एक विकसित शहर के रूप में उभर रहा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है और वहां के सभी बाहुबली और अपराधियों का जहन्नुम का टिकट कट चुका है। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनी तो यहां के अपराधियों का यमलोक का टिकट कट जाएगा।

फोटो – बक्सर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करते कार्यकर्ता

मुख्यमंत्री योगी ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का विस्तार से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश में हर घर को शौचालय, रसोई गैस, हेल्थ कार्ड, आवास और मुफ्त बिजली मिल रही है। बिहार में लगातार नई सड़कें, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज और अस्पताल खुल रहे हैं। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि बक्सर से आनंद मिश्र, डुमरांव से राहुल सिंह और ब्रह्मपुर से हुलास पांडे को विजयी बनाएं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अगर एनडीए को बहुमत देती है, तो राज्य भ्रष्टाचार, नक्सलवाद और आतंकवाद से मुक्त होकर विकास की नई ऊंचाई छुएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here