तेजस्वी करेंगे सोमवार को बक्सर और ब्रह्मपुर में जनसभा

0
272

बक्सर खबर। राजद नेता तेजस्वी यादव सोमवार को जिले में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। महागठबंधन के समर्थित कांग्रेस के प्रत्याशी संजय तिवारी के लिए उनकी पहली सभा कुल्हड़िया मैदान में होगी। जिसका समय दिन के सवा दस बजे रखा गया है। यहां से वे बहुत जल्द ही निकल जाएंगे। क्योंकि अगले बीस मिनट बाद उनकी सभा ब्रह्मपुर के हाई स्कूल मैदान में रखी गई है।

जहां ब्रह्मपुर विधानसभा के राजद उम्मीदवार शंभू यादव के लिए वे सभा करेंगे। वहां भी तेजस्वी महज 20 मिनट का समय देंगे। 11 बजे उनकी अगली सभा जगदीशपुर विधानसभा में प्रस्तावित है। प्रशासन को उनकी पार्टी द्वारा दिए गए समय सारणी में पूरे दिन के दौरान दर्जन भर सभाओं का उल्लेख किया गया है। जो यह बताता है कि, उनका दौरा तूफानी होगा। क्योकि पहले चरण के मतदान के लिए सिर्फ दो दिन का समय ही शेष बचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here