‌‌‌ मनोज तिवारी के रोड शो में हंगामा करने वाले छह गिरफ्तार, 11 नामजद

0
1344

-प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी ने दर्ज कराई शिकायत, 25-30 लोगों का जिक्र
बक्सर खबर। डुमरांव विधानसभा के अरियांव गांव के समीप शनिवार को भाजपा सांसद मनोज तिवारी के रोड शो में कुछ लोगों ने हंगामा किया था। इसकी शिकायत निर्वाचन आयोग व एसपी से सांसद मनोज तिवारी ने की थी। इस मामले में प्रशासन द्वारा प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी की शिकायत पर 25-30 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें 11 लोग नामजद हैं।

जिसमें से छह कृष्णाब्रह्म थाने की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। यह एक बात सभी लोगों के जानने योग्य है। चुनाव के दौरान किसी भी छोटे बड़े दल द्वारा जब कार्यक्रम की अनुमति ली जाती है। वहां प्रशासन अपना दंडाधिकारी व वीडियोग्राफी भेजता है। क्योंकि उसकी रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को देनी होती है। वह वीडियो और दंडाधिकारी का बयान अरियांव के समीप हंगामा करने वालों के लिए महंगा साबित हो गया।

इस संबंध में पूछने पर कृष्णब्रह्म के थानाध्यक्ष ने बताया गिरफ्तार सोनू कुमार, सुमन कुमार, गोरख यादव, रोहित कुमार, अरुण यादव, मुकेश यादव को गिरफ्तार किया गया है। यह प्राथमिकी दंडाधिकारी धनजी सिंह के बयान पर दर्ज हुई है। एक नंबर को रोड शो के उपरांत ही यह शिकायत दर्ज कर ली गई थी। गिरफ्तार छह के अलावा जो अन्य पांच नामजद में हैं। उनमें सोनू यादव, उमेश यादव, भुअर यादव, नीतेश यादव, रोहित यादव, निरज यादव शामिल हैं। अन्य की तलाश भी पुलिस कर रही है। सभी अरियांव दक्षिण टोला के निवासी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here