सेन्ट्रल जेल में बंदियों को मिल रहा कंप्यूटर का ज्ञान

0
155

—30 बंदी को नाइलिट द्वारा 15 दिनों का विशेष प्रशिक्षण                                                             बक्सर खबर। अब जेल में बंदी सिर्फ समय नहीं काटेंगे, बल्कि भविष्य की राह भी तैयार करेंगे। बक्सर केंद्रीय कारा में बंदियों के लिए डिजिटल दुनिया का दरवाजा खोला गया है। राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा 11 जून से 15 दिन का विशेष कंप्यूटर प्रशिक्षण शुरू किया गया है, जिसमें कुल 30 बंदियों को शामिल किया गया है। इस प्रशिक्षण के तहत कुल 90 घंटे का व्यावहारिक ज्ञान दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण की सुविधा के लिए गृह विभाग, बिहार सरकार द्वारा 10 कंप्यूटर सेट उपलब्ध कराए गए हैं ताकि बंदियों को सही ढंग से तकनीकी शिक्षा दी जा सके। इस विशेष पहल की शुरुआत 11 जून को बिहार के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी ने तीन केंद्रीय कारा बेऊर, बक्सर और मुजफ्फरपुर में एक साथ की। बक्सर केंद्रीय कारा के अधीक्षक ज्ञानिता गौरव ने जानकारी दी कि बंदियों को कंप्यूटर का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा और जो बंदी अच्छा प्रदर्शन करेंगे, उन्हें आगे ‘लेवल-2’ का उन्नत प्रशिक्षण भी मिलेगा। यह प्रशिक्षण बंदियों को न केवल आत्मनिर्भर बनने में मदद करेगा, बल्कि जेल से बाहर निकलने के बाद उनके पुनर्वास की राह भी आसान बनाएगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here