– मायके वालो ने कहा बिहार पुलिस में हुआ था चयन, पति रहता है बाहर
बक्सर खबर। पांच माह पहले नेहा का विवाह हुआ था। वह नौकरी करना चाहती थी। लेकिन, ससुराल वाले मना कर रहे थे। इस वजह से उसने फंदे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना सिकरौल थाना के कंजिया गांव की है। पुलिस को सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंची। बंद कमरे में उसकी लाश फंदे से लटकी मिली। पुलिस ने उसे नीचे उतरावा और मायके वालों को सूचना दी। वह चक्की थाना के परसिया गांव की रहने वाली थी। घर वाले आए तो उन लोगों ने बताया।
इसका चयन बिहार पुलिस में हुआ था। वह नौकरी करना चाहती थी। लेकिन, उसका परिवार इसके लिए तैयार नहीं था। फरवरी 2025 में ही उसका विवाह जयमंगल ठाकुर से हुआ था। पति दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। वह भी अपनी पत्नी का समर्थन नहीं कर रहा था। इस वजह से ऐसी घटना हुई। महज 21 वर्ष की उम्र में नेहा ने संयम नहीं दिखाया और जीवन लीला समाप्त कर ली। इस संबंध में पूछने पर सिकरौल के थानाध्यक्ष रिकेश कुमार ने कहा, यह मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मायके पक्ष द्वारा इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।