-किशोर को तलाश रहे हैं परिजन
बक्सर खबर। औद्योगिक थाना के दरहपुर गांव का रहने वाला 12 वर्षीय छात्र गोलु कुमार लापता हो गया है। उसकी तलाश में भटक रहे परिवार वालों ने मंगलवार को औद्योगिक थाने में इसकी लिखित सूचना दी है। जिसमें कहा गया है। दरहपुर के रहने वाले रमाकांत राम का पुत्र गोलु कुमार 28 जुलाई की शाम छह बजे घर से चुरामनपुर चट्टी पर गया था। लेकिन, देर शाम तक घर वापस नहीं आया तो परिजन उसकी तलाश करने लगे।
आस-पास के लोगों से पूछताछ की लेकिन, कहीं कुछ पता नहीं चला। गोलु की उम्र लगभग 12 वर्ष है। रंग साफ और लंबाई लगभग चार फुट है। जब वह घर से निकला था। शरीर पर चेकदार शर्ट व नीले रंग का पैंट था। बक्सर खबर आप सभी से आग्रह करता है। अगर तस्वीर में दिख रहा किशोर आपको नजर आए तो 9128681804 पर उसके परिवार के सदस्यों को सूचना दे सकते हैं।