धुरवल यादव की हत्या में पूर्व मुखिया अंगद समेत चार नामजद

0
3006

बक्सर खबर। खेत की रखवाली करने गए किसान की हत्या 18 अक्टूबर की रात कर दी गई थी। मृतक धुरवल यादव के भाई परमात्मा यादव ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया ममता देवी के पति अंगद यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। अंगद के भाई जामवंत यादव व चचेरे भाई भरत तथा राम सुबाष यादव का नाम शामिल है। परमात्मा के अनुसार आठ फिट जमीन के लिए उनके भाई को अंगद एवं उनके भाई ने मिलकर मारा है। घटना के दिन ही मैं अपने भाई के साथ काम कर रहा था।

तभी स्कार्पियों से यह चारो आए और धमकी दी। तुम मेरा कहा नहीं मान रहे हो। तुम्हारी जान जाएगी। वे लोग पिस्टल भी दिखा रहे थे। उसी रात मेरे भाई की हत्या की गई। जब दुबौली-गंगौली पथ के पास भाई की लाश मिली। वहां अंगद यादव व उनके भाई जामवंत आए। मुझे धमका रहे थे, अगर तुमने हमारा नाम लिया तो यही परिणाम होगा। हालाकि मुखिया पति ने इसे राजनीति से प्रेरित मामला बताया है। वहीं डुमरांव डीएसपी केके सिंह ने पूछने पर बताया। अंगद यादव और उसके भाई को प्रमुख अभियुक्त बनाया गया है। मामले की गहन जांच हो रही है। मृतक रामदास राय ओपी के राजापुर गांव का निवासी था। जिसके साथ जमीन का विवाद चल रहा था। इसकी शिकायत दर्ज हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here