‌‌‌सुशासन की सरकार, आपके द्वार, एक बार फिर से नीतीश कुमार

0
169

-जदयू ने डुमरांव में चलाया जन संपर्क अभियान
बक्सर खबर। सुशासन की सरकार में नहीं रूकेगी विकास की तरफ्तार, एक बार फिर से नीतीश कुमार। यह नारा लगाते जदयू के कार्यकर्ताओं ने रविवार को डुमरांव नगर में जनसंपर्क अभियान चलाया। जदयू के जिलाध्यक्ष अशोक सिंह यादव और प्रदेश सचिव विनोद राय समेत अनेक कार्यकर्ता अपनी पार्टी का प्रचार पत्रक हाथ में लेकर घुमते नजर आए। नेता द्वय ने कहा कि हमारी सरकार ने महिलाओं को अधिकार दिया। युवाओं को रोजगार दे रही है। मुख्यमंत्री ने वादा किया है। आने वाले समय में एक करोड़ युवाओं को रोजगार व नौकरी देने का लक्ष्य रखा गया है।

इतना ही नहीं पूरे राज्य के सभी परिवारों को 125 यूनिट बिजली फ्री और 400 की जगह 1100 सौ रुपये प्रतिमाह पेंशन देने का कार्य पूरा कर दिया गया है। हमारी सरकार ने वह कर दिखाया है। जिससे हर परिवार को आर्थिक मदद मिलेगी। सड़कों का जाल पूरे बिहार में बिछ रहा है। बक्सर में तो कई फैक्ट्रीयां लग चुकी हैं। डुमरांव में मेडिकल कॉलेज बन रहा है। जो जिले के विकास में मिल का पत्थर साबित होगा। जन संपर्क अभियान के दौरान अभिषेक पटेल जिला प्रभारी, नगर अध्यक्ष गोपाल प्रसाद, संतोष मिश्रा, कृष्णा सिंह प्रखंड अध्यक्ष चौगाई, नथुनी प्रसाद, सत्यानंद सिंह, ध्रुव प्रसाद आदि अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here