सिद्धाश्रम से उठी विश्वामित्र सेना की आवाज अब पूरे बिहार में फैलाएगी सनातन चेतना

0
62

—प्रदेश में जहां सनातन कमजोर हुआ है, वहां हम संघर्ष करेंगे: राजकुमार चौबे, सनातन रथ को किया रवाना                                                                 बक्सर खबर। सिद्धाश्रम अर्थात बक्सर से निकली विश्वामित्र सेना अब पूरे बिहार में सनातन संस्कृति के संरक्षण और पुनर्जागरण के लिए सक्रिय हो चुकी है। गुरुवार को पटना स्थित एक निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने “सनातन रथ यात्रा” को झंडी दिखाकर रवाना किया और पूरे राज्य में जनजागरण अभियान की शुरुआत की। उन्होंने दो टूक कहा, “अब यह लड़ाई सिर्फ बक्सर तक सीमित नहीं रहेगी। बिहार के हर कोने में जहां सनातन कमजोर हुआ है, वहां हम संघर्ष करेंगे।” उन्होंने बताया कि यह रथ यात्रा बिहार के अलग-अलग जिलों में जाकर लोगों को जागरूक करेगी और धार्मिक स्थलों को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन तेज करेगी।

राजकुमार चौबे ने कहा “आज देश में सनातन कमजोर कैसे हुआ? इसे कमजोर करने वाले कौन लोग हैं? यह सोचने का वक्त है।” उन्होंने आगे कहा, “अगर हम एक हैं, तो सेफ हैं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि चाहे गोपालगंज का थावे मंदिर हो, आरा के प्राचीन स्थल, भभुआ की मुंडेश्वरी देवी, या वाल्मिकीनगर बिहार के तमाम धार्मिक स्थलों की स्थिति पर सरकार की चुप्पी अब स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसी पार्टी या संगठन की नहीं, बल्कि सनातन आस्था रखने वाले हर नागरिक की है।

पटना के एक निजी होटल में प्रेस को संबोधित करते राजकुमार चौबे

इस अवसर पर शाहाबाद संयोजक कृष्ण शर्मा, राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय, जिला संयोजक मोहित बाबा, गोवर्धन चौबे, कपिल मुनि पांडेय, प्रदीप यादव, मुनमुन चौबे, अभय पंडित, राहुल पांडे, बिरजू प्रसाद समेत कई प्रमुख सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here