नए सत्र के लिए क्रिकेट क्लबों का पंजीकरण 7 फरवरी से शुरू

0
92

बक्सर जिला क्रिकेट संघ की आम सभा संपन्न, फरवरी में शुरू होंगी जिला लीग प्रतियोगिताएं                         बक्सर खबर। बक्सर जिला क्रिकेट संघ की वार्षिक आम सभा शुक्रवार को कोइरपुरवा स्थित एक निजी भवन में संपन्न हुई, जिसमें जिले में क्रिकेट गतिविधियों को सशक्त एवं व्यवस्थित करने को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक की अध्यक्षता संघ की अध्यक्ष वर्षा पांडेय ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष विकाश रंजन ओझा, सचिव आनंद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अक्षय सिंह सहित संबद्ध क्लबों के प्रतिनिधि एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे। बैठक में प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने तथा प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे लाने पर जोर दिया गया। नए सत्र 2025–26 के लिए सभी संबद्ध क्लबों का पुनः पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। इच्छुक नए क्लब भी निर्धारित तिथि में आवेदन कर सकेंगे।

पंजीकरण फॉर्म 7 से 10 फरवरी तक दोपहर 2 से 5 बजे के बीच रामबाग, पीपी रोड स्थित सचिव के आवासीय कार्यालय से प्राप्त होंगे तथा 12 फरवरी तक जमा करना अनिवार्य होगा। क्लब रजिस्ट्रेशन पूर्ण होने के बाद फरवरी के दूसरे पखवाड़े से अंडर-16, अंडर-19, अंडर-23 एवं सीनियर वर्ग में जिला लीग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। चयन प्रदर्शन के आधार पर होगा और चयनित खिलाड़ियों की सूची बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को भेजी जाएगी। अध्यक्ष वर्षा पांडेय ने पारदर्शी चयन प्रक्रिया का भरोसा दिलाया, वहीं सचिव आनंद कुमार सिंह ने सभी से सहयोग की अपील की। विभिन्न क्लबों के प्रतिनिधि के रूप में विनय कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, दीपक अग्रवाल, सौरभ तिवारी, लक्ष्मण प्रसाद, दुर्गेश कुमार, सुमित यादव, शुभम कुमार सिंह, राजीव नयन चौबे, अखिलेश उपाध्याय व आदित्य उपाध्याय मुख्य रूप से मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here