राष्ट्रीय खेल दिवस पर होंगे पारंपरिक खेलों के मुकाबले

0
88

क्रीड़ा भारती की जिला इकाई की बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय                                                           बक्सर खबर। क्रीड़ा भारती जिला इकाई की बैठक अध्यक्ष डॉ. प्रदीप पाठक की अध्यक्षता में रविवार को संपन्न हुई। बैठक में प्रांत मंत्री डॉ. रमेश राय और विभाग संयोजक अरविंद कुमार सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में मुख्य रूप से आगामी 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस, 14 सितंबर को क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा और खेल संवाद सह संगोष्ठी के आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, दौड़ और वूशु जैसे खेलों का आयोजन जिले के अलग-अलग स्थानों पर बड़े स्तर पर किया जाएगा।

बैठक में यह भी तय किया गया कि 14 सितंबर को क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की जाएगी। इसमें विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, खेल मैदानों और जिम तक से युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। युवाओं में खेल भावना और जागरूकता बढ़ाने के लिए जिला इकाई ने विभिन्न स्थलों पर खेल संवाद सह संगोष्ठी कराने का निर्णय भी लिया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष रणजीत कुमार, जिला मंत्री जयप्रकाश, सह मंत्री आशुतोष ओझा, योग प्रमुख संदीप कुमार आर्य, सुदीप कुमार समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here