-मुआवजा मिलने के आश्वासन पर हटा जाम
बक्सर खबर। महदह के रहने वाले प्रहलाद कुमार कुशवाहा की आज बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। घटना गांव के फार्म के पास हुई। वे खेतों की सिचाई के लिए गए थे। वहां किसी ने बिजली का तार खींच रखा था। उसी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को ज्योति चौक पहुंच सड़क जाम कर दिया। शव एक वाहन में पड़ा था। महिलाएं और पुरुष सदस्य वहां जमा हो गए। गांव वालों का कहना था।
बिजली विभाग की लापरवाही से ऐसा हुआ है। हम लोग वहां खेती के लिए अलग से तार लगाने की पहले से मांग कर रहे हैं। एक दुर्घटना पहले भी हो चुकी है। आज जिसकी मौत हुई है। उसके दो-तीन छोटे बच्चे हैं। अब परिवार की देखभाल कौन करेंगा। घटना सुबह के वक्त हुई, ज्योति चौक पहुंचे लोगों ने दोपहर के वक्त वहां जाम कर दिया। तुरंत ही प्रशासन के लोग पहुंचे। फिलहाल प्रावधान के अनुरुप मुआवजा देने की बात हुई। जिसके बाद जाम भी समाप्त हो गया। लोगों ने बताया यह युवक यहीं कोइरपुरवा में रहता था। खेती-बारी के लिए गांव गया था। जहां उसके साथ अनहोनी हो गई।


































































































