बक्सर खबर। कोइरपुरवा का विश्राम सागर तालाब क्या अतिक्रमण मुक्त होगा। यह सवाल सबके जेहन में कौंधने लगा है। क्योंकि जल जीवन हरियाली अभियान का असर शहर में दिखने लगा है। इसका पहला कार्य विश्रामसागर तालाब से शुरू हो गया है। हाल ही में मुख्य सचिव दीपक कुमार ने यह निर्देश जारी किया था। शहर के तालाबों को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त किया जाए। आपको पता ही होगा। जब दीपक कुमार यहां के डीएम थे।
तो उन्होंने पूरे शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू कराया था। उनके प्रयास से सड़के ही अतिक्रमण मुक्त नहीं हुई। कई घर भी टूटे थे। लेकिन, स्थानांतरण होने के कारण उनका अभियान थम गया। अब वे मुख्य सचिव बने हैं। तो उनका प्रयास एक बार फिर रंग लाएगा। हांलाकि इस बार के अभियान में सरकार का आदेश भी साथ है। फिलहाल आप विश्राम सागर तालाब का नजारा देख लें। बीच का कचरा साफ होने से तालाब का अस्तित्व कैसा दिख रहा है।


































































































