-कुल संख्या पहुंची 2591, हर जगह हो रही जांच
बक्सर खबर। जिले में कोरोना का संक्रमण अभी थमा नहीं है। मरीज लगातार मिल रहे हैं। बात शहर की हो अथवा गांव की। अब हर जगह संक्रमित मिल रहे हैं। आज रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार 26 पॉजिटिव मिले हैं। जिसके साथ अब यहां का कुल आंकड़ा 2591 पहुंच गया है। एक दिन पहले तक जिले में 406 लोग संक्रमित थे। जिन्हें विभिन्न आइसोलेशन सेंटर में रखा गया है।
अधिकारी व प्रतिनियुक्त कर्मी उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। वैसे कुल मिलाकर कहें तो बीमार लोग स्वयं ही बहुत सतर्कता बरत रहे हैं। ऐसे अनेक लोग हैं। जो होम आइसोलेशन में हैं। प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई गयी दवा का उपयोग कर स्वस्थ्य हो रहे हैं। इसी वजह से जिले में कुल संक्रमितों का आंकड़ा अब पांच सौ से नीचे आ गया है। शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार 406 सक्रिय रोगी जिले में थे।


































































































