बक्सर खबर : रेलवे के स्टेशन मास्टर मनबोधन सिंह की हत्या कर दी गई है। अपराधियों ने उन्हें रात साढ़े बारह बजे के लगभग गोली मारी। जब वे अपने घर में सो रहे थे। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तुर्कचकिया गांव की है। वे उत्तर प्रदेश के जमानिया स्टेशन पर तैनात थे। रात के वक्त वे अपने घर आए थे। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। उधर घर वाले उनको अस्पताल लेकर भागे। इस गांव के पास ही सदर अस्पताल है। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गोली उनके सीने काे आरपार कर गयी थी। परिजनों के अनुसार उनकी किसी से अदावत नहीं है। इसी वर्ष मार्च में मनबोध सिंह सेवानिवृत होने वाले थे। परिजनों का कहना है कि वे जमानियां में ही रहते थे। साप्ताहिक अवकाश पर घर आए थे। उनके छोटे पुत्र तेज नाराण सिंह ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। हत्या में किसी अपने का हाथ हो सकता है। डीएसपी शैशव यादव ने बताया हर पहलु पर जांच की जा रही है।



































































































