डुमरांव में शान से लहराया तिरंगा

0
201

बक्सर खबरः डुमरांव में शान से तिरंगा लहराया। गांव हो या शहर हर तरफ आज गणतंत्र दिवस की धूम मची रही। लोग एक दुसरे को बधाई देते दिखे। वही निजी स्कुलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम कर एक दुसरे से आगे निकलने के लिए होड़ मची रही। डुमरांव प्रशासन भी पिछे नही रहा राज हाई स्कूल खेल मैदान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। खेल मैदान में डुमरांव एसडीओ प्रमोद कुमार व एसडीपीओ कमलापति सिंह ने झण्डातोलन किया। वही एनसीसी के कैडेटों के साथ सन राइजिंग इंटरनेशनल स्कूल, संत जोसफ स्कूल पुराना भोजपुर, डी.के. कालेज डुमरांव, सुमित्रा महिला काॅलेज के छात्रों ने सलामी दी। इसके बाद प्रतिभागी छात्रों ने एकल व सामूहिक देश भक्ति गीत एवं नृत्य व नाटक से हजारों के तदाद में मौजूद दर्शकों व अधिकारियों का मनमोह लिया।
बक्सर खबरः डुमरांव थाने में थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने झंडातोलन किया। झंण्डातोलन के के बाद सिपाहियों व अधिकारियों ने सलामी दी एवं राष्ट्रगान गाया गया। इस मौके पर तमाम डुमरांव के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद थे।

तिरंगा को सलामी देते डुमरांव थानाध्यक्ष

बड़का गांव युवा मुखिया विभोर द्विवेदी सम्मानित
बक्सर खबरः गणतंत्र दिवस के अवसर पर नवानगर के बड़का गांव में सिकरौल पंचायत के युवा मुखिया विभोर कुमार द्विवेदी को सम्मानित किया गया। एक स्कुल के कार्यक्रम में मुख्य अतिथी के तौर पर पहुंचे विभोर ने कहा कि ये सौभाग्य है कि लोग मुझे इतना प्यार व दुलार दे रहे है। इस कार्यक्रम में सिकरौल थानाध्यक्ष राजकुमार को भी लोगों ने सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here