बक्सर : शहर में स्वच्छता अभियान की जागरुकता के लिए निकले डीएम रमण कुमार ने गुरुवार को भलमानसी का परिचय दिया। उन्होंने सड़क किनारे सब्जी बेचने वाली महिला से बैठकर बात की। उसकी बातें उन्होंने सूनी और भारतीय नागरिक का क्या कर्तव्य होता है। इसका अहसास भी कराया। वैसे अधिकारी चाहे आइएस हो या आइपीएस सभी को सर्विस रुल के तहत बताया जाता है। आप जन सेवक हैं। इस लिए जहां जरुरी हो किसी के साथ फर्श पर भी बैठने से संकोच नहीं करें। पर अधिकारी बनने के बाद इन बातों को कम ही लोग याद रखते हैं।































































































