गोलीबारी से दहशत, दो गिरफ्तार, सात नामजद

0
940

बक्सर खबर : इटाढ़ी थाना के कनपुरा गांव में गुरुवार को अचानक गोली चलने लगी। पूरा गांव अचानक हुई इस घटना से दहशत में आ गया। एक दो चक्र नहीं पन्द्रह राउंड गोली चली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने विनोद सिंह व ललन सिंह को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि विनोद सिंह कृष्णाब्रह्म थाना के अमथुआ गांव निवासी हैं। उन्होंने कनपुरा गांव में चार एकड़ जमीन खरीदी। जिस पर ललन सिंह का कब्जा था। इसी जमीन के लिए इन दोनों पक्षों के बीच गुरुवार को गोलीबारी हुई। इस मामले में कुल सात लोगों खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here