बक्सर खबर: राजद की बिहार बंदी के दौरान शहर में हर जगह जाम का नजारा दिखा। इस दौरान सबसे सक्रिय भूमिका में छात्र राजद के युवा दिखे। इसके अलावा युवा राजद और जिला संगठन के नेताओं ने भी बढ़चढ़ कर प्रदेश नेतृत्व के आदेश का पालन किया। छात्र राजद नेता दीपक यादव ने बक्सर खबर को बताया कि हम सरकार की मनमानी नहीं चलने देंगे। क्योंकि जनता के साथ यहां मनमानी नहीं होने देंगे।

राजद ने हमेशा जनता के हक में काम किया है। आज के युवा सरकार से डरने वाले नहीं हैं। बात सिर्फ एक बालू की नहीं। सरकार की मनमानी से हर वर्ग प्रभावित है। गरीब का राशन बंद, किरासन बंद यह घोर अन्याय है। सड़क बंदी के दौरान जिस तरह का जोरदार प्रदर्शन राजद के लोगों ने किया। उसका प्रभाव जिले के हर प्रमुख मार्ग पर देखने के लिए मिला। नया बाजार मोड़ के पास रिंकू यादव के साथ युवाओं ने बंदी को सफल बनाया। इसके अलावा चौसा गोला में भी चौसा और राजपुर इलाके के नेता बंद करते देखे गए।
































































































