बक्सर खबर। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुजीत कुमार को किसी ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं फोन पर उन्हें बहुत ही गालियां दी। खौफजदा कार्यपालक ने नगर थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज करायी। पुलिस ने नामजद आरोपी राकेश राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
नगर कोतवाल के अनुसार घटना मंगलवार की है। फोन पर गंजाधरगंज के रहने वाले राकेश ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। उस वक्त वह नशे की हालत में था। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके उपरांत आज बुधवार को उसे जेल भेज दिया गया।


































































































