बक्सर खबर। पुराना भोजपुर का युवक रविवार की सुबह भैसहां नदी में डूब गया। सूत्रों के अनुसार ददन गोड़ (35) बनारसी गोड़ का पुत्र था। नदी पुराना भोजपुर के पास से ही गुजरती है। बारिश के कारण आजकल उसमें बहुत पानी जमा है। नहाने गए युवक को गहराई का एहसास नहीं हुआ और वह अचानक डूब गया। गांव वालों को पता चला तो वे भागे-भागे पहुंचे। उसका शव मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। हादसा सुबह दस बजे के लगभग हुआ।

































































































