बक्सर खबर। जब सभी बोलने लगें, तो आपको बोलने की जरुरत नहीं। आपका मौन विरोध भी मुखर हो जाता हैं। ऐसा कांग्रेस ने शनिवार को कर के दिखाया। पार्टी कार्यालय पर स्थापना दिवस समारोह आयोजित था। जिलाध्यक्ष तथागत हर्षवर्द्धधन के नेतृत्व में पार्टी के लोगों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। मौन जुलूस निकाल शहर में पार्टी के नेताओं ने बताया। हमारी पार्टी सीएए के खिलाफ है। इतना ही नहीं देश के वर्तमान हालात के लिए भाजपा जिम्मेवार है। हम उसका विरोध करते हैं। कार्यक्रम में पार्टी के सभी प्रमुख सदस्य उपस्थित थे।


































































































