बक्सर खबर। ब्रह्मपुर शिव मंदिर की गली में आज मंगलवार को पुलिस ने छापा मारा। वहां दो जगह से कुल 118 तलवारें बरामद हुईं। इसे रखने के आरोप में शिवशंकर शर्मा और सुमन केशरी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई डुमरांव डीएसपी के के सिंह की मौजूदगी में की। ब्रह्मपुर के थानाध्यक्ष इकरार अहमद ने अपनी टीम के साथ यहां छापा मारा। गिरफ्तार लोगों ने कहा वे दुकानदार हैं। तरह-तरह के लोहे के सामान, औजार आदि बेचते हैं।
त्योहार के मौके पर इनकी खरीद होती है। इस लिए एक दिन पहले ही तवारे मंगाई गई थी। पुलिस ने उनकी बात सूनी लेकिन, तलवार बेचने के जुर्म में अंदर कर दिया। ऐसा बताया गया कि तलवार जैसे घायत हथियार घरों में रखने की अनुमति नहीं है। न ही उन्हें बेचे दिए जाने की इजाजत। एसपी राकेश कुमार ने बताया ऐसा घातक हथियार जिससे किसी को नुकसान पहुंच सकता है। उसे अपने पास रखने की इजाजत नहीं है।


































































































