बक्सर खबर। आज रविवार की शाम गंगा सेतु से युवक नदी में कूद गया। सूचना के अनुसार वह शहर के गोलाबाजार का रहने वाला था। पूछताद के दौरान पता चला उसका नाम जयप्रकाश (18) पुत्र सूरज प्रसाद है। किसी बात से नाराज होकर उसने ऐसा किया। यह अभी घर वालों को भी स्पष्ट नहीं है। सूत्रों ने बताया शाम के वक्त वह वीर कुंवर सिंह सेतु पर जा पहुंचा।
जहां से उसने उफनती गंगा में छलांग लगा दी। घर वालों को इसकी जानकारी शाम में हुई। उन्होंने नगर थाने को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन, बारिश के मौसम में इन दिनों नदी की धार बहुत तेज है। शव का मिलना मुमकिन नहीं प्रतीत हो रहा।



































































































so sad
GALAT KIYA