बक्सर खबर। अप्रैल की पहली तारीख को ही अपराधियों ने सिकरौल नहर मार्ग पर विक्रमा सिंह कुशवाहा की हत्या कर दी थी। घटना के बाद घंटो ज्योति चौक जाम रहा। उग्र प्रदर्शन हुआ बहुत से राजनीतिक लोग उसमें शामिल रहे। क्योंकि लोक समता पार्टी के प्रदेश महासचिव अरुण कुशवाहा के बड़े भाई की हत्या हुई थी। तब प्रशासन ने एक सप्ताह का समय मांगा था।
हत्यारों की गिरफ्तारी और मामले के उदभेदन की बात कही गई। लेकिन, एक माह से अधिक का समय गुजर गया। विक्रमा के हत्यारों का पुलिस पता नहीं लगा पाई। प्रशासन की असफलता से आक्रोशित रालोसपा नेता ने मंगलवार को प्रेस बयान जारी कर प्रशासन को चुनौती दी है। अगर यही रवैया रहा तो प्रशासन के खिलाफ अभियान चलाएंगे। क्योंकि बक्सर का प्रशासन अपराध पर अंकुश लगाने में पूरी तरह असफल रहा है।






























































































