‌‌‌पुलिस को चकमा दे भागने में सफल रहा संतोष पासवान

0
1059

बक्सर खबर : जिले का मोस्ट वांटेड अपराधी संतोष पासवान फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए जिले की पुलिस से ज्यादा इन दिनों यूपी पुलिस परेशान है। उसका नाम डीएमयू सवारी गाड़ी में हुई राइफल लूट व सिपाही हत्या कांड में शामिल है। शुक्रवार को उसे दबोचने के लिए राजपुर थाना के पलियां इलाके में छापा पड़ा। पर वह भाग निकलने में सफल रहा। सूत्रों की माने तो यह खबर पक्की है। पर पुलिस की माने तो यह मनगढंत बात है। उसे दबोचने के लिए प्रशासनिक प्रयास चल रहे हैं। पर शुक्रवार की रात उसे दबोचने यूपी पुलिस वहां तक गयी थी। यह सवाल करने पर राजपुर थानाध्यक्ष ने कहा कि ऐसा नहीं है। वह इस इलाके में नहीं देखा गया। अगर यूपी की पुलिस यहां तक आति तो वह स्थानीय स्तर पर पुलिस को जरुर सूचना देती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here