सड़क दुर्घटना में अरक के पूर्व मुखिया की मौत

0
8127

बक्सर खबर : सड़क दुर्घटना में अरक पंचायत के पूर्व मुखिया बृजराज सिंह (56) की मौत हो गई है। रविवार को यह दुर्घटना पुर्वाह़़न 11 बजे के लगभग हुई। एक युवक के साथ वह बाइक से ब्रह्मपुर की तरफ जा रहे थे। एनएच 84 पर गरहथा पुल के पास बाइक का संतुलन बिगडा और टूटी पुलिस से तीस फीट नीचे जा गिरे। गंभीर चोट लगने के कारण घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बाइक चला रहा युवक भी बुरी तरह घायल है। उसे परिजन आरा लेकर गए हैं। वह ब्रह़मपुर के निवासी हिरालाल वर्मा का पुत्र है।

पहले थे मुखिया
बक्सर : बृजराज सिंह चक्की प्रखंड के अंतर्गत आने वाली अरक पंचायत के पूर्व मुखिया थे। सूत्रों ने बताया कि बृजराज सिंह के भाई ब्रह़मपुर आए थे। उनको छोडने के लिए एक युवक बाइक से गांव गया था। उसी बाइक से पूर्व मुखिया ब्रह़़मपुर आने के लिए सवार हो गए। घटना स्थल पर जैसे ही बाइक आई। संतुलन बिगडा और वे पुल से नीचे आ गिरे। मौके से शव को हटा लिया गया है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here