रालोसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने श्रीभगवान कुशवाहा

0
1215

बक्सर खबर : पूर्व मंत्री ने श्रीभगवान कुशवाहा को राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। कुछ दिन पहले पप्पू यादव की पार्टी छोड़ कुशवाहा रालोसपा में शामिल हुए थे। उन्हें योग्य नेता मानते हुए नए दल ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ मुख्य प्रवक्ता भी मनोनित किया है।

इसकी जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव रामबिहारी सिंह ने पत्र भेजकर दी है। उपेन्द्र कुशवाहा के मनोनयन पर बक्सर जिले के समर्थकों में काफी उत्साह है। अशोक कुमार सिंह, सरोज कुमार सिंह, संदीप कुमार, नीतीश कुमार, मनोज कुशवाहा आदि ने इसके लिए रालोसपा के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा को बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here