बक्सर खबर : बिहार विश्व को नशा मुक्ति का संदेश देगा। इक्कीस जनवरी के इस अभियान को सफल बनाने में पूरा जिला जुटा हुआ है। इस क्रम में बुधवार को राजपुर प्रखंड क्षेत्र में रैली निकाली गयी। बभनी छलका से बसही पुल के लिए रवाना हुई रैली को भलुहां में बुजुर्गो ने रोक लिया। बाइक पर सबसे आगे चल रहे बीडीओ अजय कुमार व बीइओ परमानंद ने उनको समझाने सफल प्रयास किया। जाम जुआ, रैली आगे। वहां खड़े बुजुर्ग महिला और पुरुष जैसे श्राप दे रहे थे। एक साल से वृद्धा पेंशन नहीं मिली। खाली रैली निकालने से हम गरीबों का पेट नहीं भरेगा। बात कहने को तो आई गयी हो गयी। परंतु राजपुर में अगर विरोध जारी रहा तो सीएम की यात्रा के समय यह विषय विवाद का कारण बन सकता है।

































































































