बक्सर खबर : पूर्व विधायक स्व. श्याम प्यारी देवी के घर मंगलवार को सिलेंडर में आग लग गई। आग पर काबू करने के प्रयास में श्याम प्यारी के देवर भोला पासवान व अशोक पासवान झुलस गए। इन दोनों को बेहतर उपचार के लिए यहां से पटना रेफर किया गया है। घटना राजपुर गांव में हुई। जहां यह दोनों व्यक्ति दुर्घटना के शिकार हो गए। कुछ लोगों ने बताया इन दो के अलावा आस-पास के कुछ और लोग आग पर काबू पाने के दौरान आहत हुए हैं। लेकिन, उनको हल्की आंच ने प्रभावित किया है। घटना की तस्दीक के लिए राजपुर पुलिस से संपर्क किया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया घटना मंगलवार की सुबह सात बजे के लगभग हुई। दोनों घायल उपचार के लिए पटना चले गए हैं।




































































































