आठ साल के बच्चे की हत्या, तालाब में मिला शव

0
1052

बक्सर खबर : आठ वर्ष के बच्चे की हत्या कर दी गयी है। पुलिस के रीतेश कुमार उर्फ कालू पिछले छह दिनों से लापता था। इसकी सूचना हमें मिली थी। तलाश हो रही थी। इसी बीच बुधवार को सूचना मिली कि बच्चे का शव गांव के तालाब में देखा गया है। उसे कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यह बच्चे मूल रुप से गया जिले के टिकारा का निवासी है। नावानगर थाना के कतिकनार गांव में अपने मामा सुबाष पासी के यहां रहता था। बतौर मामा जब यह पांच साल का था। तभी यहां आ गया था। उसकी हत्या किसने और क्यूं की। यह पता नहीं चल पा रहा है। बुधवार की सुबह खेलने वाले बच्चों ने बताया तालाब में किसी का शव दिख रहा है। गांव के लिए वहां पहुंचे तो देखा यह हमारा ही बच्चा है। देखने से भी यह प्रतीत नहीं हो रहा कि यह छह दिन पहले पानी में गिरा होगा। एक या दो दिन का शव जान पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here