‌‌‌ रामरेखा घाट पर मिला महिला का पर्स, आधार पैन के साथ नकद रुपये भी

0
1887

-पाने वाले युवक ने बक्सर खबर को दी जानकारी
बक्सर खबर। रामरेखा घाट पर एक महिला का पर्स गिरा पड़ा था। यह वाकया आज आठ अगस्त का है। संयोग से उस पर शाम छह बजे के लगभग राजेश उपाध्याय की नजर पड़ी। उस युवक ने पर्स खोला तो अंदर रीची प्रधान नाम की महिला का आधार कार्ड व पैन कार्ड मिला। लगभग 1200 रुपये भी थे। पर्स जिस युवक को मिला है। उसने बक्सर खबर को तस्वीर भी भेजी है। लेकिन, यहां हम आधार व पैन की तस्वीर प्रकाशित नहीं कर रहे।

क्योंकि वह निजी जानकारी साक्षा करने वाली बात है। वैसे आधार पर पीपी रोड, राम बाग का पता दर्ज है। महिला के पिता का नाम ईश्वर देव प्रधान है। अगर यह खबर पर्स के धारक तक पहुंचे पाए तो हमारा प्रयास सार्थक होगा। धारक मोबाइल नंबर 9661815121 फोन कर राजेश उपाध्याय से संपर्क कर सकते हैं। लेकिन, खोया पर्स अपना होने का दावा करने वालों को अपनी पहचान पुख्ता करनी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here