ट्रक ने मारी ऑटो को टक्कर, किशोर की मौत, कई घायल

0
686

-बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग पर बसहीं के समीप हुई दुर्घटना
बक्सर खबर। राजपुर थाना के बसही पुल के समीप ऑटो सवार लोगों को शनिवार की देर शाम ट्रक ने टक्कर मार दी। उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। एक किशोर की मौत हो गई। मृतक आर्यन कुमार (12वर्ष) राजपुर थाना के ही हकारपुर गांव निवासी सत्यदेव पासवान का पुत्र था। ग्रामीणों से प्राप्त सूचना के अनुसार हकारपुर गांव के कुछ लोग ऑटो रिक्शा में सवार हो मुंडेश्वरी मंदिर दर्शन के लिए गए थे। वहां से लौटते समय देर शाम हो गई। रिक्शा बसही से तियरा की तरफ आ रहा था। तभी कोचस की तरफ जा रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी।

दुर्घटना गीता नगर टोला के समीप हुई। सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने आर्यन को मृत घोषित कर दिया। उसकी मां नीलम देवी को भी गंभीर चोटें आई हैं। उपचार के लिए उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी ले जाया गया है। अन्य घायलों में आलोक कुमार (18) व अनुपम कुमार (12) पिता सिकंदर पासवान, अंकित कुमार पिता ज्योति पासवान व विष्णु सिंह पिता संतोष साह को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार इसकी शिकायत नहीं मिली है। आवेदन आने पर उचित कार्रवाई होगी। ग्रामीणों ने बताया दुर्घटना रात नौ बजे के लगभग हुई। ट्रक चालक मौके से भागने में सफल रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here