-दो बोरा सामान बरादम, एक भागने में रहा सफल
बक्सर खबर। बर्तन दुकान में आधी रात के वक्त चोरी करता युवक रंगेहाथ दबोच लिया गया। जिसके पास से दो बोरी बर्तन बरामद किया गया है। उसका दूसरा साथी भागने में सफल रहा। घटना बुधवार रात कोरानसराय की है। लोगों ने इसकी सूचना कोरानसराय थाने को दी। इस आरोप में गिरफ्तार युवक मनु पासवान (26) पुत्र गुपानी पासवान को गुरुवार के दिन जेल भेज दिया गया।
सूचना के अनुसार युवक कोरानसराय का ही रहने वाला है। वह अपने एक साथी संग कोरानसराय में स्थित बर्तन दुकान में आधी रात के वक्त चोरी करने पहुंचा था। इसी बची कुछ लोगों को इसकी भनक लग गई। लोगों ने दौड़ा लिया। लेकिन, एक साथी बचकर भागने में सफल रहा। हालांकि पुलिस ने अभी उसके दूसरे साथी का नाम नहीं बताया है। उसकी तलाश भी की जा रही है।
































































































