‌‌‌ शहर में 27 को चार पहिया वाहन के प्रवेश पर प्रतिबंध

0
507

-सड़क सुरक्षा की बैठक में अतिक्रमण हटाने का निर्देश
बक्सर खबर। शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश 27 फरवरी के लिए जारी किया गया है। क्योंकि उस दिन मुंडन संस्कार की भीड़ रहेगी। और वाहनों की भीड़ से शहर में भारी जाम लग जा रहा है। इसको देखते हुए अनुमंडल व जिला प्रशासन ने ट्रैफिक का नया रूट प्लान जारी किया है। उसमें इस बात का उल्लेख है, 27 को प्रातः: चार बजे से अपराह्न पांच बजे तक यह आदेश प्रभावी होगा। वहीं दूसरी तरफ मंगलवार को हुई सड़क सुरक्षा की बैठक में जिलाधिकारी साहिला ने आवागमन में पैदा हो रहे व्यवधान और चौक -चौराहों पर अवैध कब्जे को हटाने का निर्देश दिया है।

विभागीय जानकारी के अनुसार 27 को ट्रैफिक प्लान वाली सूचना 23 को ही जारी कर दी गई थी। जिसमें कहा गया है। बड़े वाहन शहर की सीमा में ही दाखिल नहीं होंगे। चार पहिया वाहन सिंडिकेट से ज्योति होते आई टी आई मैदान की नई सड़क होते चौसा की तरफ जा सकते हैं। लेकिन, दो पहिया वाहन के अलावा किसी अन्य को नाथ बाबा नहर पुल व ज्योति चौक से आगे जाने की अनुमति नहीं होगी। वैसे इस आदेश में स्टेशन जाने वाले यात्रियों, एंबुलेंस, शव वाहन, विधि व्यवस्था में लगे वाहनों को प्रवेश की अनुमति होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here