प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की गति खतरे के निशान की तरफ बढ़ रहा है पानी

0
240

– डेंजर लेवल से अब लगभग आधा मीटर नीचे है पानी
बक्सर खबर। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसकी गति प्रति घंटे एक सेंटीमीटर की है। लेकिन, कहने के लिए यह गति धिमि है। जब इसकी वास्तविकता को समझेंगे तो पता चलेगा। यह राहत वाली बात नहीं, परेशानी खड़ी करने वाली है। केन्द्रीय जल आयोग के कर्मियों ने पूछने पर बताया। शनिवार की शाम सात बजे पानी का उच्चतम स्तर 59.73 दर्ज किया गया। अब आते हैं पानी के बढ़ने और गति धीमी होने पर। पानी जब तट के ऊपरी सहत पर आता है।

तो पानी मैदानी इलाके में फैलने लगता हैं सहायक नदियों में दबाव बढ़ जाता है। पानी गंगा से निकल, सहायक नदियों के रास्ते मैदानी हिस्सों में पहुंच जाता है। इस वजह से पानी बढ़ने की गति धीरे-धीरे कम नजर आने लगती है। लेकिन, वह पानी कम नहीं नदी से दूर मैदानी हिस्से में नुकसान पहुंचा रहा होता है। यह नुकसान है, इस पानी के बढ़ने का। पानी, इसके अलावा कहां-कहां नुकसान पहुंचा रहा है। इसकी चर्चा अगली रिपोर्ट में होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here