-परिवार में मातम, दोपहर की घटना
बक्सर खबर। मवेशी को चराने गया किशोर गंगा में डूब गया। इस वजह से उसकी मौत हो गई। घटना गुरुवार को सिमरी थाना क्षेत्र के नगरपुरा गांव के समीप हुई। मृत किशोर रोहित चौबे (13) नगरपुरा गांव निवासी अनिल चौबे का पुत्र था। दोपहर के लगभग यह दुर्घटना हुई। ग्रामीणों के अनुसार उसकी गाय गंगा नदी में पानी पीने चली गई। वह उसे हटाने गया, तभी पैर फिसला और वह गहरे पानी में चला गया।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना अंचल पदाधिकारी को दी। मौके पर पहुंचे नाविकों ने जाल की मदद से उसका शव निकाला। इसमें घंटो गुजर गए। पूछने पर सुनील कुमार निर्झर, थानाध्यक्ष सिमरी ने बताया कि शव बरामद कर लिया गया है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस घटना ने पूरे गांव को मर्माहत कर दिया है। एक होनहार किशोर असमय दुनिया छोड़ गया। क्योंकि यह परिवार बहुत ही कमजोर है।

































































































