तनिष्क ने मनाया सावन व रक्षाबंधन उत्सव

0
88

– शोरूम पहुंचने वाली महिलाओं को लगाई गई मेहंदी
बक्सर खबर। ज्योति चौक स्थित “तनिष्क”(बक्सर) में सावन और रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में सावन महोत्सव का आयोजन शुक्रवार को किया गया। बड़ी संख्या में महिला ग्राहक शामिल हुई। यह महोत्सव खुशहाली के महोत्सव के साथ-साथ सुहागिनों के सोलह श्रृंगार का महीना भी है। जैसा की हमारे धर्म शास्त्रों में वर्णित है। सावन महोत्सव में शहर की बहुत सारी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित के साथ की गई। इस दौरान विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया तथा कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को सम्मानित किया गया।

समापन केक काटकर किया गया। इस उत्सव में शामिल महिलाओं ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन बक्सर में किसी भी रिटेल कंपनी के द्वारा पहली बार किया गया है। सभी प्रतिभागी में प्रसन्नता और उत्साह देखा गया। वहीं शोरूम के मैनेजर मृणमोय चटर्जी ने बताया कि तनिष्क अपने ग्राहकों को सावन महोत्सव और रक्षाबंधन मे भाई बहन के अनमोल प्यार को खास बनाने के लिए ज्वेलरी की खरीदारी पर आकर्षक छूट दे रहा है। हीरों के आभूषणों के वैल्यू पर 25% तक और गोल्ड ज्वैलरी की मेकिंग पर 20% तक की आकर्षक छूट के साथ साथ ओल्ड गोल्ड एक्सचेंज पर भी ऑफर दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here