बक्सर खबर। चोरों ने सराय फाटक मोड पर दुकान का शटर तोड़ कर लगभग एक लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। शनिवार की सुबह जब स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर टूटा देखा तो धीरज बरनवाल को सूचना दी। वे पहुंचे और अंदर जाकर हाल देखा। पता चला कि लगभग दो बोरी अरहर दाल, चीनी का बोरा, आठ हजार रुपये नकद और बहुत सा सामान लेकर भाग चुके थे। बनवाल ने इसकी प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करायी। इनके अनुसार साबुन, शैम्पू, काजू, किशमिश आदि सामान ले गए हैं।


































































































