बक्सर खबर। हेलमेट नहीं पहनने को लेकर आज शनिवार को पुलिस के सहायक अवर निरीक्षक और एक युवक में जमकर विवाद हुआ। युवक ने पुलिस वाले को टोका। जो बात उसे नागवार गुजरी। उनके बीच विवाद हुआ। जिसका वीडियो वहां मौजूद दूसरे साथियों ने बनाया। इस बीच पुलिस विवाद में फंसे राजकमल को थाने ले गई। मुर्हरम की बैठक से वापस लौटने के बाद एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा ने वाइरल वीडियो को देखा। उसके आधार पर पुलिस पदाधिकारी द्वारा गैर जिम्मेराना व्यवहार करने के आरोप में एस आई रौशन कुमार को निलंबित कर दिया।
साथ ही उनका चालान भी काटा गया है। सूचना के अनुसार एसपी के आदेश पर हिरासत में लिए गए युवक राजकमल को रिहा कर दिया गया है। वे नगर थाना से अपने घर लौट गए हैं। सूत्रों के अनुसार उन्होंने स्वयं फेसबुक पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। उन्हें पुलिस हिरासत से छुड़ाने के लिए अनेक युवा साथी नगर थाने पर एकत्र थे। जो उनके साथ घर लौट गए। जिस युवक ने पुलिस के साथ हुए विवाद का वीडियो बनाया था। आप यहां उसका तथा राजकमल के पिता का बयान सुन सकते हैं।






























































































