धूमधाम से मना श्रीकृष्ण का छठीहार 

0
192

भजन-कीर्तन और सोहर से गूंजा आश्रम, श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद                                                            बक्सर खबर। सती घाट स्थित लाल बाबा आश्रम में शनिवार को श्रीकृष्ण का छठीहार उत्सव बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। महंत सुरेंद्र जी महाराज की देखरेख में भगवान श्रीकृष्ण का पूजन-अर्चन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्तों ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने पारंपरिक सोहर गीत गाकर और पालना झुलाकर नन्हें कान्हा का छठीहार मनाया। इस दौरान हुए भजन-कीर्तन में भक्त जमकर झूमे। पूरे आश्रम परिसर में “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष गूंज उठे और वातावरण भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं के बीच भंडारा आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। महंत सुरेंद्र जी महाराज ने बताया कि लाल बाबा आश्रम की स्थापना लाल बाबा सरकार ने की थी। वे एक निराले संत थे। आश्रम में राधा-कृष्ण का दिव्य मंदिर स्थापित है और हर साल यहां छठीहार का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। छठीहार उत्सव को सफल बनाने में बबलू तिवारी, दिलीप वर्मा, अनंत वर्मा, ओमकार जी, प्रहलाद जी, मुन्ना पाण्डेय, मनोज वर्मा, संतोष गुप्ता, रवि कसेरा, आजाद सिंह राठौर, अनिरुद्ध तिवारी, शैलेश राजभर, विनोद सिंह, आरती गुप्ता, विद्या गुप्ता, नित्यानंद द्विवेदी सहित कई लोगों का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here