-घायल को सदर अस्पताल से मिली छुट्टी
बक्सर खबर। बाइक सवार लोगों ने चौकीदार के साले पर गोली चला दी। संयोग रहा कि उसकी जान बच गई। क्योंकि गोली छाती के बगल से पसली को छीलती हुई निकल गई। घटना मुफस्सिल थाना के नदांव गांव की है। घायल उमाशंकर यादव (30) को उपचार के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से उसे छुट्टी मिल गई है। क्योंकि उसका जख्म बहुत हल्का था। पूछने पर संबंधित थाने की पुलिस ने बताया घटना गुरुवार रात दस बजे की है। उमाशंकर यादव मूल रुप से सिमरी थाना के मानिकपुर गांव का निवासी है।
वह अपनी बहन के यहां रहता है। उसके जिजा चौकीदार थे। जिनकी कुछ दिनों पूर्व मौत हो गई है। उनके घर के बाहर ही रात दस बजे वह लेटकर मोबाइल देख रहा था। तभी दो बाइक पर सवार पांच-छह की संख्या में लोग आए और उसके उपर गोली चला दी। हमलावरों में से दो को वह पहचानने का दावा कर रहा है। हालांकि उसने अभी लिखित शिकायत नहीं दी है। लेकिन, बयान का आधार मान पुलिस बताए गए लोगों की तलाश में जुट गई है। घटना की वजह क्या हो सकती है। यह पूछने पर ग्रामीणों सूत्रों ने बताया चौकीदार की मौत हो गई हैं। उनकी पत्नी सीमा देवी अकेली हैं। उनके पास कृषि योग्य भूमि है। संभवत: उसी को लेकर कुछ रंजिश जान पड़ रही है।



































































































