बक्सर खबर। चांद दिखने के बाद से मुर्हरम की तैयारी पुरी हो चुकी है। आज सोमवार को पूरे दिन लोगों को कर्बला आना-जाना लगा रहा। पत्रकार मुस्ताक हुसैन बताते हैं। आज की रात जुलूस निकलेगा। कर्बला से मिट्टी लाने का कार्य होगा। तय स्थान पर तजिया रखी जाएगी। शहादत और कुर्बानी का यह त्योहार बलिदान की गाथा से जुड़ा है। इसको लेकर इबादत और अमन की खातिर खुद को कुर्बान करने का प्रण लिया जाता है।

माचिस की तिलियों से बनाया तजिया
बक्सर खबर। मुर्हरम के त्योहार वैसे तो गम का त्योहार है। लेकिन, युवा अपनी लगन से एक से बढ़कर एक तजिया बनाते हैं। शहर के सराय फाटक मुहल्ले में युवाओं ने माचिस की तिल्लियों से तजिया बनाया है। हम यह दावा नहीं करते ही यह तजिया सबसे बेहतर है। लेकिन, युवाओं इस लगन की तारीफ जरुर करते हैं। वहीं मछरहटा पुल के पास भी आकर्षक तजिया बनी थी। जिसकी तस्वीर इस खबर के उपर लगी है। वहीं दर्जी मुहल्ला में सफेद तजिया बनी है। जो ताजमहल जैसे मकबरे की याद दिलाती है।


































































































