-पीड़िता का आरोप, सदर विधायक और परिजनों के दबाव में पति ने किया ऐसा
बक्सर खबर। छह वर्ष पहले युवक ने प्रेम विवाह किया था। तब उसके जज्बे की खुब चर्चा हुई थी। क्योंकि हिन्दू लड़के ने मुस्लीम लड़की से विवाह किया था। नेहा ने तब अपने पति के लिए धर्म परिवर्तन किया। दोनों ने कोर्ट मैरेज किया। लेकिन वक्त गुजरने के साथ अब नेहा प्रविन अपने पति के खिलाफ थाने जाने को मजबूर हो गई है। उसने मीडिया से बात करते हुए उनका कोई दोष नहीं है। परिवार वाले और यहां के विधायक और उनके प्रतिनिधि ने मिलकर उन्हें दूसरी शादी करने पर मजबूर किया है।
आज गुरुवार अर्थात 18 जुलाई को वह एसपी कार्यालय पहुंची थी। उसने अपने पति के द्वारा दूसरी शादी किए जाने की बात कही। मेरे साथ अन्याय हुआ है। उसने बताया मैं उनके साथ खुशहाल थी। उनकी नौकरी भी रेलवे में लग गई है। यहां बक्सर में ही तैनात हैं। लेकिन, उनकी मां ने घर में इतना विवाद किया की मुझे उनसे दूर रहना पड़ रहा हैं। लेकिन, कल 17 जुलाई को अचानक मुझे पता चला कि उनकी दूसरी शादी करा दी गई है। इस लिए मैं कानून से न्याय मांगने आई हूं। उसने बताया एसपी ने उसे महिला थाने भेजा। जहां सभी साक्ष्य मैंने प्रस्तुत किए। लेकिन, फिलहाल मुझे अगले दिन आने को कहा गया है। आप सुन सकते हैं पीड़िता का बयान। वीडियो :
मुस्लीम है लड़की, नहीं हैं माता-पिता
बक्सर खबर। नेहा प्रवीन शहर के नालबंद टोली की रहने वाली है। पढ़ने के दौरान ही पंकज द्विवेदी और वह एक दूसरे को प्यार करते थे। दोनों का घर आस-पास है। प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ता रहा। जब दोनों बालिग हो गए तो पटना के दिग््धा कोर्ट में जाकर शादी कर ली। वर्ष 2014 में हिन्दू लड़के द्वारा मुस्लीम लड़की से विवाह करने का मामला काफी चर्चा में रहा। दोनों कई वर्ष तक साथ रहे। पिता की मृत्यु के बाद पंकज की नौकरी अनुकंपा के आधार पर रेलवे में लग गई। इधर मां शादी के लिए उसपर दबाव बनाने लगी। परिवार के कलह के कारण पंकज ने उसे समझाया। अपना दूसरा घर बन जाने तक तुम इंतजार करो। लड़की ने पति पर भरोसा किया और अलग रहने लगी। 
पहले भी हुआ था शादी का प्रयास
बक्सर खबर। नेहा बताती है पहले भी परिवार के लोगों ने पंकज की शादी करानी चाही थी। वर्ष 2017 में उसका तिलक चढ़ रहा था। उसी दिन अचानक मुझे सूचना मिली। महिला थाने की मदद से शादी रुकी। दूसरी शादी करने के आरोप में जेल भेज दिया गया। तब नेहा परवीन उर्फ नेहा द्विवेदी से परिजनों ने मिलकर आग्रह किया। सुलह कर लो। तुम दोनों साथ रहो। इसका इकरार नामा बना। जिसपर पंकज और नेहा ने हस्ताक्षर किए। फिर मुकदमा संख्या 44/17 समाप्त हो गया। इस बीच अब फिर विवाद खड़ा हुआ है। क्योंकि नेहा ने तस्वीर उपलब्ध कराते हुए बताया कि पंकज की दूसरी शादी हो गई है। जिसे शहर से दूर विन्ध्याचल में अंजाम दिया गया। सूत्रों के अनुसार पकंज का यह विवाह अपने ही जिले के भरखर गांव में हुआ है। अब इस पूरे प्रकरण में अगला कदम क्या होता है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। इस खबर में इस्तेमाल की गई तस्वीरें नेहा ने उपलब्ध कराई हैं। मामले का पूरा सच क्या हैं। यह धीरे-धीरे समाज के सामने आएगा।


































































































