बक्सर खबर: जमीनी विवाद में हुई लाठी से पीट-पीट कर पूर्व फौजी हत्या कांड में दो मुख्य आरोपियों ने व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। डुमरांव एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि संजय यादव व छोटू यादव ने मंगलवार दोपहर आत्मसमर्पण कर दिया है। जबकि छह अभियुक्त इस मामले में फरार है। ज्ञात हो कि 16 मई की रात बबन यादव(58) पुत्र स्वर्गीय भोला यादव को लाठी से पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। घायल बबन को नावानगर पीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था।


































































































