पीएम किसान किस्त का सजीव प्रसारण देखकर उत्साहित हुए किसान

0
136

रबी किसान गोष्ठी में तकनीक, प्राकृतिक खेती और योजनाओं की दी गई जानकारी                                                   बक्सर खबर। लालगंज स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में बुधवार को रबी किसान गोष्ठी और पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त के सजीव प्रसारण के साथ भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में 400 से अधिक महिला एवं पुरुष किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोयंबटूर से जारी किस्त हस्तांतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखकर किसान उत्साहित नजर आए। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष सरोज देवी और कृषि सखियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. देवकरन ने किसानों का स्वागत करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की कृषि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की। उन्होंने रबी मौसम की प्रमुख फसलों गेहूं, चना, मसूर, सरसों और सब्जियों में पोषक तत्व प्रबंधन की तकनीक पर विस्तार से जानकारी दी।

मुख्य अतिथि सरोज देवी ने महिला सशक्तिकरण और कृषि में महिला भागीदारी पर जोर दिया। विशेषज्ञ डॉ. रामकेवल ने रबी फसलों में रोग एवं कीट नियंत्रण के प्रभावी उपाय बताए। प्रगतिशील किसान रामप्रवेश दूबे और प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षक संजय पाठक ने अपने अनुभव साझा किए। युवा उद्यमी जयप्रकाश सिंह ने बकरी एवं ग्रामीण मुर्गी पालन के माध्यम से स्वरोजगार के व्यावहारिक टिप्स दिए। डायसेसियम सोशल सर्विस सोसाइटी की ओर से प्राकृतिक खेती और फसल अवशेष प्रबंधन पर जागरूकता हेतु परिवर्तन प्रेरणा कला मंच ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया, जिसे किसानों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में गीता देवी, सुनीता देवी, ललन राम, अखिलेश्वर उपाध्याय समेत कई अन्य प्रतिभागियों ने इसे लाभकारी बताया। केंद्र के स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here