-डीएम ने दिया आदेश, आंगनबाड़ी सेविकाओं को मिली जिम्मेवारी
बक्सर खबर। अगर आपको खांसी, बुखार अथवा वैसे कोई लक्षण हैं। जो संभावित संक्रमण के तरफ इशारा करें तो आप अपनी जांच करा लें। समय से उपचार संभावित खतरे को टाल सकता है। इसकी रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने गांव-गांव सर्वेक्षण का निर्णय लिया है।
डीएम ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को आदेश जारी किया है। घर-घर जाकर आंगनबाड़ी सेविकाएं सर्वेक्षण करें। इसके लिए पंचायत स्तर पर डाटा बेस तैयार किया जाए। आदेश के अनुपालन का कार्य प्रखंडवार बुधवार से प्रारंभ हो गया है। सेविकाएं घरों में जाकर लोगों की जानकारी एकत्र करने में जुट गई हैं। यह कार्य जिले के सभी प्रखंड़ों और पंचायतों में किया जाना है।




































































































